बिहार का चुनाव नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ेगा एनडीए

जदयू के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि एनडीए 2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा। यह आईने की तरह साफ है कि बिहार में एनडीए का नेता नीतीश कुमार ही रहेंगे। जदयू एनडीए में है और आगे भी रहेगा।

श्री चौधरी बुधवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार के नतीजों के निहितार्थ और संदेश बिल्कुल स्पष्ट हैं। पहला यह है, बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में वापस आने के फैसले को सही करार देकर उसपर मुहर लगा दी है।

दूसरा कि आज भी बिहार के लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं उपलब्धियों को पसंद करते हैं। श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में एनडीए की शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनके काम के साथ-साथ नीतीश कुमार के विकासकार्यों का मिलाजुला परिणाम है। इस चुनाव में हमारी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर लोग तरह-तरह की बातें करते थे, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद अब विरोधियों की आंखें खुल गई हैं। श्री चौधरी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि 20 वर्षों के बाद भी नीतीश कुमार की लोकप्रियता एवं विश्वसनीयता आज भी जनता के दिलों में बरकरार है। लोकसभा चुनाव का नतीजा अगले वर्ष बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी शुभ संकेत है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के लगभग सभी लोकसभा क्षेत्रों में हमें जाने का मौका मिला, लेकिन कहीं भी किसी ने नीतीश कुमार के काम और उनकी ईमानदारी पर कोई सवाल खड़ा नहीं किया। 19 वर्षों तक लगातार सत्ता में रहने के बावजूद भी किसी भी नेता के लिये यह आसाधरण उपलब्धि है।

लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर हमलोगों की हार हुई है, जिसका मलाल है। पर, कुल मिलाकर बिहार में आया परिणाम संतोषप्रद है, जिसके लिए बिहार की जनता को साधुवाद है।

एनडीए में विश्वास जताने के लिए जनता का आभार उमेश

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिहार में एनडीए की शानदार जीत जदयू एवं एनडीए कार्यकर्ताओं की जीतोड़ परिश्रम का परिणाम है। एनडीए पर विश्वास जताने के लिए बिहार समेत देशभर की जनता का आभार है। एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई देता हूं। प्रेस कांफ्रेंस में जदयू नेता सलीम परवेज, रवींद्र प्रसाद सिंह, संजय सिंह उर्फ गांधीजी, ललन सर्राफ, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।

विशेष पैकेज और मदद की मांग केन्द्र से है, रहेगी

मीडिया के एक सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार में लगातार विकास दर राष्ट्रीय स्तर से बेहतर रही है। इसके बाद भी भौगोलिक और अन्य कारणों से बिहार गरीब व पिछड़ा राज्य है। इसके लिए बिहार को विशेष पैकेज और मदद केंद्र से चाहिए। यह मांग हमलोगों की है और आगे भी रहेगी। सीएम ने दिल्ली दौरे पर उन्होंने कहा कि जहां से संपर्क किया गया था, उसके लिए मुख्यमंत्री दिल्ली गये हैं। सरकार में शामिल होने के सवाल पर कहा कि इसका फैसला तो नीतीश कुमार खुद करेंगे। प्रधानमंत्री से उनकी क्या बात होती है और वे क्या निर्णय लेते हैं, यह उन्हीं पर निर्भर करता है।

Related Posts

भागलपुर के ‘सुपर कॉप’: गोराडीह के विनय कांत ने जनवरी में निपटाए सबसे ज्यादा 15 केस; लोदीपुर थाने के 3 अफसर टॉप लिस्ट में शामिल

Share Add as a preferred…

Continue reading
सीवान में ‘हैवान’ गुरुजी का जुलूस: तीसरी कक्षा की बच्ची को बिस्तर पर खींच रहा था शिक्षक; भीड़ ने सिर मुंडाया, कालिख पोती और जूतों की माला पहनाई

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *