भागलपुर में काम नहीं आया राहुल गांधी का खटाखट खजाना भरने का वादा

भागलपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत भागलपुर से की थी। 20 अप्रैल को उनकी सभा शहर के सैंडिस कंपाउंड में हुई थी। उन्होंने महालक्ष्मी योजना के तहत हर महीने घर की प्रमुख महिलाओं के खाते में 8500 रुपए खटाखट ट्रांसफर होने की बात कही थी जिसे बाद में कांग्रेस ने प्रचारित भी किया। लेकिन खटाखट खजाना भरने का यह वादा कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा को काम नहीं आया।

राहुल गांधी ने भागलपुर की सभा में बेरोजगार ग्रेजुएट और डिप्लोमाधारी को अप्रेंटिसशिप कराने की योजना लाने का वादा किया था और कहा था कि इस योजना के तहत हमारी सरकार युवाओं को रोजगार का अधिकार देगी।

  • ये भी पढ़े..

    हरियाणा में चौथी मंजिल से गिरकर बिहार की शिक्षिका की मौत, भागलपुर के मकरंदपुर की थी निवासी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *