केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने आज सुबह चरखा समिति पटना पहुंचकर संपूर्ण क्रांति के प्रणेता भारत रत्न जयप्रकाश नारायण जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। संपूर्ण क्रांति के 50 साल पूरे हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे संपूर्ण क्रांति आंदोलन के प्रमुख सिपाहियों में से एक रहे हैं। उन्होंने कहा कि – मेरा परम सौभाग्य है कि छात्र जीवन में महामानव भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण का सानिध्य मिला। जेपी ने सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान कर नए युग की शुरुआत की थी। 74 के छात्र आंदोलन में इनका सानिध्य एवं मार्गदर्शन मिला। अक्सर उनके साथ बैठक होती थी।

आंदोलन की रूपरेखा तैयार करते थे। जेपी के आह्वान पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी युवा उनके नेतृत्व में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जयप्रकाश नारायण के सपनों का भारत बना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार मिली जीत पर बधाई भी दी।

  • ये भी पढ़े..

    प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में भाजपा पर साधा निशाना, छात्रों पर लाठीचार्ज और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *