राहुल ने रायबरेली में किया कमाल, सोनिया गांधी की जीत के अंतर से भी बड़ी बढ़त हासिल की

रायबरेली से राहुल गांधी ढाई लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी के जीत के अंतर से अधिक मतों की बढ़त बना ली है।

कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह लगातार यहां से बढ़त बनाए हुए हैं। वोटों का मार्जिन बढ़कर 268102 हो गया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से साल 2019 में अपनी मां सोनिया गांधी के जीत के अंतर से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग द्वार दोपहर 2 बजे तक के जारी आंकड़ों के मुताबिक, रायबरेली सीट से राहुल गांधी 268102 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

राहुल गांधी ने बनाई बड़ी बढ़त

राहुल गांधी ने वोटों के अंतर में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को बहुत पीछे छोड़ दिया है। राहुल को अब तक 4,99,099 वोट हासिल हुए हैं, तो वहीं दिनेश प्रताप सिंह को 2,27,347 वोट हासिल हुए हैं। सोनिया गांधी ने पिछले लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट पर 1,67,178 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। पिछली बार भी दूसरे स्थान पर भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह ही रहे थे और उन्हें 3,67,740 वोट मिले थे।

पिछले चुनाव में वायनाड से मिली थी जीत

राहुल गांधी साल 2004 से 2019 तक अमेठी से कांग्रेस के सांसद रहे, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। हालांकि, वह वायनाड सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे। इस बार भी उनके अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं, लेकिन पार्टी ने उन्हें रायबरेली से मैदान में उतारा है। वहीं, वायनाड लोकसभा सीट से भी राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। कम्युनिस्ट पार्टी की एनी राजा को पछाड़ते हुए राहुल गांधी 328460 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला के लिए बड़हनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, भागलपुर और सुल्तानगंज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 19 जुलाई 2026, रविवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *