पाटलिपुत्र में कांटे की टक्कर, बीजेपी के रामकृपाल यादव पीछे, आरजेडी के मीसा आगे

बिहार में लोकसभा की चालीस सीटों के रूझान में एनडीए बढ़त बनाए हुए है। जदयू 14 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं लोजपा(रामविलास) पांच सीटों पर आगे है। एनडीए की सहयोगी हम 1 सीट पर आगे है। वहीं बिहार में भाजपा अभी तक 11 सीटों पर आगे चल रही है। विपक्षी दल की बात करें तो राजद 5 सीटों पर आगे है।

मालूम हो कि, इस बार बिहार के दो लोकसभा सीटों से लालू यादव की बेटी चुनावी मैदान में है। लालू यादव के बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्रा से आगे चल रही हैं। मीसा भारती का मुकाबला रामकृपाल यादव से है। रामकृपाल यादव पहले भी दो बार मीसा भारती को मात दे चुके हैं। फिलहाल इस सीट पर मीसा भारती आगे चल रही हैं।

मीसा भारती और रामकृपाल यादव में कड़ी टक्कर चल रहा है। कभी मीसा भारती आगे चल रहे हैं तो कभी रामकृपाल यादव आगे चल रहे हैं। मीसा भारती रामकृपाल को हरा जीत का ताज पहन सकती  हैं। बता दें कि इसके पहले भी रामकृपाल यादव काफी कम मार्जिन से जीत हासिल किए थे। 40 और 39 हजार सीट से रामकृपाल यादव से इसके पहले मीसा भारती को मात दिए थे। फिलहाल मीसा भारती 7993 वोट से आगे चल रही हैं।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *