एग्जिट पोल के चक्कर में न रहें,भाजपा ने चैनलों को खरीदा है : अजीत शर्मा

भागलपुर : एग्जिट पोल के नतीजे के बाद इंडी अलायंस भड़क उठी है। इंडी अलायंस के प्रत्याशी मीडिया पर भड़की है। कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता राहुल गांधी ने सभी प्रत्याशियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। भागलपुर से महागठबंधन समर्थित कॉंग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में नेताओं को एग्जिट पोल पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी गयी है। वहीं अजित शर्मा ने एग्जिट पोल पर सवाल खड़े किए है।

उन्होंने कहा कि बिहार में इंडिया अलायंस 30 से अधिक सीटें जीत रही है भागलपुर में हमारी जीत हो रही है लेकिन एग्जिट पोल में हमारी हार है भाजपा ने चैनलों को खरीदा है। बैठक में हमें यह कहा गया है कि किसी भी नतीजे के चक्कर मे न पड़ें हमारी जीत हो रही है हमारी सरकार बन रही है। काउंटिंग हॉल में जो भी कार्यकर्ता रहेंगे वो अंत तक डटे रहे इसकी सलाह दी गयी है।

ये भी पढ़े..

हरियाणा में चौथी मंजिल से गिरकर बिहार की शिक्षिका की मौत, भागलपुर के मकरंदपुर की थी निवासी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *