चुनाव नतीजों से पहले दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक दिल्ली पहुंच गए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह दिल्ली क्यों पहुंचे हैं। इसको लेकर बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बता दें कि एक दिन पहले एग्जिट पोल सामने आया है। इसमें एनडीए की बढ़त को दर्शाया गया है।

वहीं, एक दिन पहले इंडी गठबंधन की बैठक भी हुई है। माना जा रहा है कि नीतीश दिल्ली में एनडीए के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैंएग्जिट पोल में एनडीए को बढ़ते।

गौरतलब है कि एग्जिट पोल पर एक नजर डालें तो 4 जून को पीएम मोदी तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। बिहार में भी एनडीए को जबरदस्त बढ़त मिल रही है। सीएम नीतीश की यह दिल्ली यात्रा निजी बताई जा रही है। वह सोमवार को वापस बिहार लौट आएंगे।

तेजस्वी ने क्या कहा था ?

बता दें कि कुछ दिनों पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि चार जून के बाद कुछ बड़ा होने वाला है। इसके साथ उन्होंने नीतीश को महागठबंधन में भी शामिल होने का ऑफर दे दिया था। नीतीश के इस यात्रा से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *