सिक्किम में SKM की 32 में से 31 सीटों पर जीत

सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं. SKM की आंधी में विपक्ष पूरी तरह से उड़ गया है. विधानसभा चुनाव में एसकेएम को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है. एसकेएम ने 32 में से 31 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, SDF ने एक सीट जीती है. सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था.सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को प्रचंड जीत हासिल हुई है.

विधानसभा की 32 सीटों में से 31 सीटों पर एसकेएम ने परचम लहराया है. वहीं, विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है. बीजेपी और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका. वहीं, SDF को केवल एक सीट मिली है. श्यारी (SHYARI) से तेनजिंग नोरबू लम्था ने जीत दर्ज की है. सिक्किम में आज सुबह 6 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई थी. तीन बजे से पहले इसके फाइनल नतीजे आ गए. सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था.

  • ये भी पढ़े..

    मिड डे मील की गुणवत्ता से समझौता नहीं, दो महीने में इंसुलेटेड बर्तन अनिवार्य: शिक्षा मंत्री

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *