भागलपुर : मायके में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

भागलपुर : बुद्धूचक थाना क्षेत्र के बुद्धूचक गांव में शनिवार की संध्या 6:30 बजे नवविवाहित प्रेमलाल मंडल की पुत्री मीना कुमारी(16 वर्ष) का शव मायके में फंदे से लटका मिला। छह माह पहले उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही रानीदियारा गांव में अमरजीत कुमार मंडल से हुई थी।

प्रेमलाल मंडल दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। मां बकरी चराने गई थी। घटना के वक्त घर में वह अकेली थी। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस रविवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी।ग्रामीणों के अनुसार मीना दसवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने रानीदियारा गांव के अमरजीत से उसकी शादी करा दी थी। अमरजीत की यह दूसरी शादी थी। मीना अपनी शादी से खुश नहीं थी।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *