गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस की मीटिंग तय, रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी पार्टी

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के बीच ही दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक हुई। इस बैठक में शामिल होने के लिए इंडी गठबंधन के कई बड़े नेता दिल्ली पहुंचे। ये बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई।

देश में आखिरी चरण के मतदान के बीच शनिवार को इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दलों के नेताओं की हुई बैठक में सभी सहयोगी दलों ने सीट जीतने का दावा किया। सूत्रों के अनुसार सभी राज्यों की सीटों को मिला दें तो इस बैठक में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने लगभग 240 सीट जीतने का दावा किया है। ये बैठक दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बुलाई गई। बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न दलों के नेता दिल्ली पहुंचे। बैठक शनिवार शाम 3 बजे के बाद शुरू हुई।

रविवार के दिन मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस दफ्तर में बैठकर जूम मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग के बाद दोपहर 1 बजे कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

किस राज्य में कितनी सीट का दावा

सूत्रों के मुताबिक इंडिया गठबंधन की आज की बैठक में राज्यवार चर्चा हुई। बैठक में एसपी ने यूपी में 40 सीट आने का दावा किया। राजस्थान में 7 सीट और महाराष्ट्र की महा विकास अगड़ी को 24 सीट मिलने की बात एनसीपी और बाकी महाराष्ट्र के नेताओं की तरफ से कही गई। बिहार में राजद ने 22 सीट का आंकड़ा दिया। तमिल नाडु में डीएमके ने 40 सीट जीतने का दावा किया केरल में यूडीएफ द्वारा 20 सीट आंकड़ा दिया गया। बंगाल में इंडिया एलाइंस के 24 सीट जितनी का आंकड़ा दिया गाया। पंजाब में 13 और चंडीगढ़ भी जीतने का आंकड़ा , दिल्ली में 4 सीट केजरीवाल की तरफ से बताई गई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 5 सीट का आंकड़ा रखा। झारखंड में एलाइन को 10 सीट का आंकड़ा। मध्य प्रदेश में 7, हरियाणा में 7 और कर्नाटक में 15-16 सीट का आंकड़ा रखा गया।

ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि इसमें गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में नहीं आएंगी। ममता बनर्जी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इंडिया गठबंधन की इस बैठक से अनुपस्थित रह सकते हैं। हालांकि उनके स्थान पर उनकी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य बैठक में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार को सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की कई सीटों पर मतदान हो रहा है। यही कारण है कि ममता बनर्जी दिल्ली नहीं आ रही हैं।

कई राज्यों में चल रहा मतदान

वहीं मतदान की बात की जाए तो इंडी गठबंधन के सहयोगी दलों से जुड़े कई राज्यों में मतदान हो रहा है। सातवें चरण में बिहार में भी मतदान हो रहा है। बिहार से राष्ट्रीय जनता दल (तेजस्वी यादव) इंडिया गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वहीं पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते कई दिनों से पंजाब में सघन चुनाव प्रचार कर रहे थे। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। आम आदमी पार्टी भी इंडी गठबंधन का हिस्सा है।

ये नेता बैठक में होंगे शामिल

1.  मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस

2. सोनिया गांधी
3. राहुल गांधी
4. के.सी. वेणुगोपाल
5. अखिलेश यादव सपा
6. शरद पवार एन.सी.पी
7. जीतेन्द्र अव्हाड (एनसीपी)
8. अरविन्द केजरीवाल आम आदमी पार्टी
9.  भगवंत मान आप
10.  संजय सिंह
11.  राघव चड्ढा
12. टी. आर. बालू डीएमके
13. तेजस्वी यादव राजद
14. संजय यादव, राजद
15. चंपई सोरेन झामुमो
16. कल्पना सोरेन झामुमो
17. फारूक अब्दुल्ला J&KNC
18. डी. राजा सीपीआई
19. सीताराम येचुरी सीपीआईएम
20. अनिल देसाई शिव सेना (यूबीटी)
21. दीपंकर भट्टाचार्य सीपीआई (एमएल)
22. मुकेश सहनी वीआईपी

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *