पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई होकर घिनोना काम, शालिग्राम ने महिलाओं से मारपीट कर किया लहूलुहान

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शालिग्राम पर एक बार फिर मारपीट के आरोप लगे हैं। वहीं मारपीट के आरोप लगने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पंडित बागेश्वर धाम के ही सेवादार जीतू तिवारी ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

शिकायत के बाद तीन लोगों के खिलाफ बमीठा थाने में नामजद मामला दर्ज किया गया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर सेवादार जीतू तिवारी के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

मारपीट का वीडियो वायरल

मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हाथों में डंडा लेकर धमकी देते नजर आ रहे हैं। गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित सेवादार ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर मारपीट का आरोप लगाया है।

पीड़ित का कहना है कि वह पहले उनके साथ ही रहता था। शालिग्राम कई गलत कामों में संलिप्त थे, जिस वजह से उसने उनका साथ छोड़ दिया। इसी बात को लेकर उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की गई।

घर में घुसकर की मारपीट

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में शालिग्राम द्वारा अपने सेवादार जीतू तिवारी के घर में घुसकर अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से घर की महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इसमें घर की एक नाबालिग बच्ची का हाथ टूट गया है, जबकि महिलाओं के सिर पर गंभीर चोट आई है।

घर के बुजुर्गों के साथ भी मारपीट की गई है। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ पहले भी कई बार गंभीर आरोप लग चुके हैं। इसके अलावा शालिग्राम पर कई मामले दर्ज हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *