विकसित भारत, बिहार के लिए करें मतदान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा के सातवें चरण में मतदाताओं से रिकॉर्ड तोड़ मतदान करने की अपील की है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग अपनी भागीदारी निभाने के लिए मतदान केंद्रों तक जाएं और मताधिकार का प्रयोग करें।

उन्होंने लोगों से विकसित भारत और विकसित बिहार के लिए मतदान का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत सरकार और सक्षम नेतृत्व ही देश और प्रदेश को समृद्ध बना सकता है। भाजपा जो संकल्प लेती है, उसे पूरा भी करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने सहित भारत को विकसित बनाने के लिए कई गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि पिछले छह चरणों के मतदान ने साफ कर दिया है कि प्रदेश की जनता एनडीए के साथ है। उन्होंने सातवें चरण में भी लोगों से एनडीए को आशीर्वाद देने की अपील की है।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर में AI डीपफेक हनी ट्रैप का खुलासा, होटल कारोबारी से 97 लाख की वसूली का आरोप; ट्रैकर ने खोली गिरोह की पोल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *