मंगल पाण्डेय : कांग्रेस भ्रष्टाचारियों का खास ख्याल रखती है

पटना : सूबे के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कांग्रेस पर तंज कसा है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी होने का गुमान रखने वाली कांग्रेस भ्रष्टाचारियों की सुविधा का विशेष ख्याल रखती है।

उनके हिसाब से गठबंधन का एजेंडा सेट करती है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के दिन एक जून को इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई गई है।

मंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन की इस बैठक को लेकर सभी के मन में सवाल है कि चुनाव नतीजे से पहले विपक्षी नेताओं की बैठक क्यों हो रही है? इस मसले पर स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि बैठक उस दिन रखी गई है, जिन दिन आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत का आखिरी दिन है।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *