तलाक की अफवाहों के बीच नताशा का रहस्यमयी पोस्ट; ‘लिखा – भगवान…’

हार्दिक पांड्या से तलाक की खबरों के बीच नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट करते हुए एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं.

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरों ने इंटरनेट पर तबाही मचाई हुई है. सोशल मीडिया पर लोग इस मामले पर अलग-अलग तरह की राय देने में लगे हैं. अभी तक ना तो हार्दिक और ना ही उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने तलाक की खबरों को स्वीकृति दी है. मगर इस बीच नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट किया है. उनके द्वारा अपडेट किए गए वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि नताशा गाड़ी से बांद्रा-वर्ली सी लिंक के ऊपर सफर कर रही हैं. इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा है कि भगवान पर भरोसा रखो. पोस्ट इसलिए रहस्यमयी है क्योंकि भगवान में भरोसा रखने की बात को समझ पाना मुश्किल है कि वो क्या कहना चाह रही हैं.

कुछ दिन पहले ही नताशा ने एक और स्टोरी अपडेट की थी, जिसमें उन्होंने ट्रैफिक साइन दिखाते हुए कैप्शन में लिखा था, “कोई बहुत जल्द सड़क पर आने वाला है.” बता दें कि हाल ही में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के एक करीबी दोस्त ने बताया था कि दोनों कई महीनों से अलग रह रहे हैं. नताशा काफी समय पहले ही हार्दिक का घर छोड़कर जा चुकी हैं.

नताशा को किया गया था ट्रोल

आईपीएल 2024 अब समाप्त हो चुका है, लेकिन इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा. हार्दिक पांड्या को MI फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी सौंपी गई, लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी. वहीं हार्दिक का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा था. ऐसे में जैसे ही उनके तलाक की खबरें सामने आईं तो नताशा स्टेनकोविक को जमकर ट्रोल किया जाने लगा. यहां तक कि उन्हें हार्दिक की लाइफ में बैड लक भी बताया गया. उनके पोस्ट्स के कमेन्ट सेक्शन में अभद्र कमेन्ट भी किए गए.

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव: मंत्री श्रवण कुमार ने देर शाम तक किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगे वोट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *