डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या; पढ़े रिपोर्ट

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो देश में तेजी से पैर पसार रही है। इस बीमारी की चपेट में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी आ रहे हैं। डायबिटीज होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक खराब लाइफस्टाइल और खानपान भी है। इसके साथ ही डायबिटीज की बीमारी आनुवांशिक भी होती है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज से बचना चाहते हैं तो समय रहते अपनी लाइफस्टाइल में सुधार कर लीजिए। डायबिटीज का कोई परमानेंट इलाज नहीं है, हालांकि इसे कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

डायबिटीज में कौन सी चीज नहीं खाना चाहिए? 

  1. डायबिटीज के मरीजों को अंगूर नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।
  2. अंगूर के जैसी दिखने वाली चेरी भी डायबिटीज मरीजों के लिए सही नहीं है। इसके सेवन से बचना चाहिए।
  3. पका हुआ अनानास बहुत मीठा होता है, इसे खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीज अगर इसे खाना चाहते हैं तो कम मात्रा में खा सकते हैं।
  4. आम में लगभग 25-30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शुगर लेवल बढ़ा सकता है। डायबिटीज मरीजों को आम के सेवन से परहेज करना चाहिए।
  5. इसके साथ ही मीठे फलों के जूस से भी डायबिटीज के मरीजों को दूरी बनानी चाहिए। जूस की जगह फल खाने चाहिए ताकि पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिल सके।
  6. डायबिटीज के मरीजों को शहद से भी दूरी बनानी चाहिए। शहद शरीर में शुगर लेवल बढ़ा सकता है।
  7. फास्ट फूड या जंक फूड दोनों से ही डायबिटीज के मरीजों को दूरी बनानी चाहिए। इन्हें खाने से डायबिटीज की समस्या और ज्यादा बिगड़ सकती है।
  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *