भागलपुर : नवगछिया भाजपा के नेता पर पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

  • महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के घरेलू हिंसा से परेशान
  • पूर्व में थी पति का दुलारी लड़वाया था नगर परिषद का चुनाव

भागलपुर। नवगछिया पुलिस जिला की निवासी पूनम देवी अपने पति पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद मंडल से परेशान है।वह रो रो कर कहती है कि मेरे पति ने फर्जी संबंध विच्छेद का कागजात तैयार कर लिया है,वे अब मुझे मारपीट करते हैं। कभी कपड़ा फाड़ देते हैं और मुंह में कपड़ा ठूंस कर जान से मारने की धमकी देते हैं।

जबकि मेरी शादी राजी खुशी से हुई थी अब मैं ४० वर्ष की हूं मुझे एक पुत्र भी है। मेरे सास ससुर भैसुर और गोतनी सभी मिलकर भद्दी गालियां देते हैं और कहते हैं बच्चे को छोड़कर मेरे घर से निकल जाओ। मैंने हर थाने और वरीय अधिकारी का दरबाजा खटखटा चुकी हूं परन्तु कहीं मुझे इंसाफ नहीं मिला है अब मैं कहां जाऊं मेरे पिता भी वृद्ध और असहाय हैं।

बताते चलें कि इस पीड़ित महिला के पति आज से ५ वर्ष पूर्व भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके पति विनोद मंडल ने अपनी पत्नी पूनम देवी को २०२३ में नगर परिषद नवगछिया से चुनाव भी लड़वाया था।

जिसमें इसे हार का सामना करना पड़ा था। बहरहाल पीड़ित पूनम देवी ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंसा से संबंधित महिला थाना भागलपुर में लिखित शिकायत की है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पीड़ित महिला के साथ क्या इंसाफ किया जाता है या यों ही पूनम देवी भटकती रहती है।

  • ये भी पढ़े..

    बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

    Share Add as a preferred…

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *