केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा पटना साहिब संसदीय क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान तीसरे दिन भी जारी

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना इकाई द्वारा पटना साहिब संसदीय क्षेत्र में चलाए जा रहे चार दिवसीय विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का दिनांक 28 नई 2024 को तीसरा दिन था । इस अवसर पर नगर ने गांधी मैदान परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा विशेष हस्ताक्षर अभियान, स्टैंडी तथा अन्य प्रचार सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आम जनता से बढ़ चढ़ कर आगामी 1 जून को मतदान करने की अपील की गई।

आपसी परिचर्चा कार्यक्रम द्वारा केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आम जनता को आगामी 1 जून को पटना साहिब तथा पाटलिपुत्र लोक सभा क्षेत्र में होने वाले लोक सभा मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह ने मतदान की प्रक्रिया तथा मतदाता जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से युवा , महिला, वृद्धजनों तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें पहली बार मत दे रहे मतदाताओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा मतदान के महत्व को रेखांकित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी तथा परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मंत्रालय से संबद्ध सुरांगन , पटना के कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत तथा “पहले मतदान फिर जलपान” नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई ।

इस कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राजू कुमार तथा सुरेंद्र चौधरी तथा स्थानीय नागरिकों की प्रमुख भूमिका रही। कल दिनांक 29 मई 2024 को पटना के इको पार्क परिसर में जागरूकता कार्यक्रम के साथ इस जागरूकता अभियान का समापन किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…

    “PM आवास की आखिरी किस्त के लिए मांग रहा था ₹10 हजार घूस, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *