भागलपुर : अजगैवीनाथ गंगा घाट में गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक, खोजबीन जारी

भागलपुर : सुलतानगंज के अजगैवीनाथ धाम के उत्तर वाहनी गंगा घाट में गंगा स्नान करने के दौरान एक युवक डुब गया। वही डुबे युवक मो. शाहिल के पिता मो. सुलेमान घर इसलामनगर के रहनेवाले ने बताया कि चार दोस्तों के साथ अजगैवीनाथ गंगा घाट में स्नान करने पहुंचे थे।

तभी मेरा पुत्र मो. शाहिल गंगा स्नान के दौरान डुबने की बात कही जा रही है जो स्थानीय लोगों के द्वारा कपड़े में लिखा जरसी पर इस्लामनगर के रूप होने पर पहचान की गई है। जो एसडीआर टीम तीन घंटा बितजाने पर अबतक खोजबीन नहीं कि गई है। जबकि पुलिस पदाधिकारी एंव सीओ रवि कुमार को दुरभाष पर सुचना देने पर शाम हो जाने पर कल तडके सुबह एसडीआर टीम के द्वारा खोजबीन की जाएगी की बात कही गई है।

आपको बताते चले कि डुबने की घटना गंगा घाट पर बराबर हो रही है इस लिए जिला पदाधिकारी को ध्यान रखते हुए गंगा घाट पर तैराक दल एसडीआरएफ टीम हर समय तैनात रहने की जरूरत है और श्रावणी मेला भी नजदीक है इसलिए हर गंगा घाट पर तैराक दल, एसडीआरएफ टीम की बहुत जरुरत है।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *