फैंस के कलेजे को मिली ठंडक, सीरीज देखकर क्या है लोगों का सेटिस्फेक्शन लेवल?

इस साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘पंचायत 3‘ (Panchayat 3) आज प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीजन को देखने के लिए फैंस कब से राह तक रहे थे। ऐसे में जैसे ही ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन आया फैंस ने जरा भी समय न गवाते हुए इसे देख डाला और अब सभी लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय देते हुए नजर आए रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बार सचिव जी क्या दर्शकों को इम्प्रेस कर पाए? और ‘पंचायत 3’ की कहानी लोगों को कैसी लग रही है।

दर्शकों को कैसा लगा नया सीजन?

ट्वीटर (X) पर जब हमारी नजर पड़ी तो समझ आया कि इस सीरीज को सोशल मीडिया पर कितना प्यार मिल रहा है। ‘पंचायत 3’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। लोग लगातार इस पर टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘पंचायत 3 अब तक की किसी भी ओटीटी सीरीज का सबसे बेहतरीन प्रीक्वल है, जिसमें परिवार, प्यार, ड्रामा, इमोशन, कॉमेडी का कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इस मास्टरपीस को देने के लिए। सभी के लिए स्ट्रॉन्ग्ली रेकमेंड करता हूं।’

https://x.com/Ambiverthubhai/status/1795369322543792589

लोग जमकर कर रहे तारीफ

एक शख्स ने कमियां गिनवाते हुए कहा, ‘पंचायत सीजन 3 में पिछले सीजन की मासूमियत का अभाव है। कुछ एपिसोड खींचे हुए लगते हैं। घरेलू लड़की रिंकी अचानक नारीवादी हो गई। प्रह्लाद और विकास डिप्रेस्ड हैं।’ एक यूजर बोला, ‘पंचायत सीजन 3 का आखिरी एपिसोड बहुत बढ़िया है।’

https://x.com/beingadhiraj/status/1795369072756224046

https://x.com/CaptAlphabet/status/1795366858947797107

क्या है इस सीजन में खामियां?

एक यूजर ने अपना सेटिस्फेक्शन लेवल दिखते हुए कहा, ‘पंचायत सीजन 3, अब तो शादी कर लो रिंकिया बिटिया से सचिव जी।’ तो किसी ने इसे बोरिंग और समय बर्बाद भी बताया है। एक बोला, ‘पंचायत 3 ठीक ही है। 1 और 2 की तरह नहीं है। इस बार थोड़ा निराशाजनक लगा। लेकिन फिर भी आप देख सकते हैं।’

https://x.com/sunny__raiyani/status/1795365042759913652

https://x.com/AGollena48323/status/1795364559261409580

https://x.com/callmeeshreya/status/1795323903814037513

 

ये भी पढ़े..

‘हंगामा नहीं, संसद में हो बहस’… CJP के प्रदर्शन पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, कहा- जनता ने सरकार को चुना है

Share Add as a preferred…

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी? वायरल ऑडियो और फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *