सीतामढ़ी में पुलिस ने छात्रा को अपराधी के चंगुल से छुड़ाया, प्रेम-प्रसंग में कुख्यात ने किया था अपहरण, दो गिरफ्तार

बिहार के सीतामढ़ी में छात्रा का अपहरण का मामला सामने आया है. मामला जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जानकारी के मुताबिक कुछ कुख्यात अपराधी छात्रा का अपहरण कर अपने घरों में कैद कर लिया था. हालांकि पुलिस ने समय रहते छात्रा को बरामद करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार किया है।

लोगों ने आरोपी के घर पर बोला धावाः घटना की जानकारी जैसे ही मिली लोग आक्रोशित हो गए. आपस में प्लान बनाकर लोगों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई. ग्रामीणों और पुलिस की मदद से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया है. इस मामले में पुलिस गिरफ्तार दो आरोपी से पूछताछ कर रही है।

प्रेम प्रसंग में अपहरणः ग्रामीणों के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी कुख्यात अपराधी है. उसने प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर अपने घर में कैद कर लिया था. जानकारी के मुताबिक लोगों ने उक्त आरोपी की जमकर पिटाई भी है. पिटाई से जख्मी आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छानबीन में जुटी पुलिसः घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी राम कृष्णा, डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और छात्र को बरामद किया. पुलिस ने कुंदन सिंह समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. डीएसपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

“कुख्यात कुंदन सिंह और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. छात्रा को बरामद कर लिया गया है.” -राम कृष्णा, डीएसपी सदर

Related Posts

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड में जमानत, 24 मार्च को शक्ति प्रदर्शन वाला रोड शो

मोकामा के विधायक अनंत सिंह…

Continue reading
भागलपुर में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, भव्य आयोजन का लिया गया निर्णय

भागलपुर: महान स्वतंत्रता सेनानी की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *