जेपी नड्डा बोले – विपक्ष के आधे नेता जेल में हैं और आधे बेल पर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि घमंडिया गठबंधन के भ्रष्टाचारी लोग एक-दूसरे को बचाने में लगे हैं। विपक्ष के आधे नेता आधे जेल में हैं और आधे बेल पर। जमानत पर चल रहे तेजस्वी यादव भी जेल जायेंगे। गड़बड़ी करने वाला कोई नहीं बचेगा।

नड्डा ने जहानाबाद के गांधी मैदान में जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद, आरा के शाहपुर स्थित ज्ञानस्थली स्कूल परिसर में आरके सिंह, बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

एनडीए को चार सौ से अधिक सीटें मिलेंगी उन्होंने कहा कि देश में छह चरणों का चुनाव हो चुका है। मुझे पूरा विश्वास है कि सातवें चरण तक एनडीए को चार सौ से अधिक सीटें मिलेंगी।

बीते दस सालों में मोदी जी ने केवल देश में राज नहीं किया है, बल्कि भारतीय राजनीति की संस्कृति, परिभाषा व कार्यशैली भी बदल दी है। देशवासी मोदी जी के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आगे बढ़ चुके हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव: ‘न्यायिक जांच में सच सामने आएगा, दोषी नहीं बचेंगे’

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पत्रकारों से मारपीट मामला: JDU सांसद अजय मंडल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभियोजन स्वीकृति के लिए SSP ने डीएम को लिखा पत्र

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *