पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने भी किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मैं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज 60वीं पुण्यतिथि हैं. इस मौके पर पीएम मोदी समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी.  पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को श्रद्धाजलि देते हुए लिखा, “मैं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.” वहीं कांग्रेस के नेताओं ने नई दिल्ली स्थिति शांति वन में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत राज्यसभा सांसद अजय माकन भी पूर्व पीएम नेहरे को श्रद्धांजलि देने शांति वन पहुंचे.

खड़गे ने एक्स पर किया पोस्ट, नेहरू को बताया ‘भारत का गहना’

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने एक्स पर लिखा, “भारत का इतिहास आधुनिक भारत के निर्माता, वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक और विभिन्न क्षेत्रों में भारत को आगे ले जाने वाले, लोकतंत्र के समर्पित संरक्षक, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के अतुलनीय योगदान के बिना अधूरा है. स्वतंत्र भारत और हमारे प्रेरणा स्रोत, “भारत के रत्न” को उनकी पुण्य तिथि पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि.”

उन्होंने पूर्व पीएम को लेकर कहा, “देश की रक्षा, देश की प्रगति, देश की एकता हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है. हम अलग-अलग धर्मों का पालन कर सकते हैं, अलग-अलग राज्यों में रह सकते हैं, अलग-अलग भाषाएं बोल सकते हैं, लेकिन इससे बीच में दीवार नहीं बननी चाहिए. हमें…सभी लोगों को प्रगति के समान अवसर मिलने चाहिए. हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग बहुत अमीर हों और अधिकांश लोग गरीब हों.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर भी जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी आज भी ‘न्याय’ के उसी रास्ते पर चल रही है. बता दें कि जवाहरलाल नेहरू, एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने. पंडित जवाहरलाल नेहरू 16 वर्ष से अधिक समय तक इस पद पर रहे और 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. उनके बाद लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के दूसरे प्रधान मंत्री के रूप में पदभार संभाला.

नेहरू को भारत के गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) का प्रणेता माना जाता है. बच्चों के प्रति उनके प्रेम के कारण उन्हें ‘चाचा नेहरू’ भी कहा जाता था और उनकी जयंती 14 नवंबर को भारत में हर साल बाल दिवस के रूप में भी मनाई जाती है.

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 22 जुलाई 2026, बुधवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: मंत्री श्रवण कुमार ने देर शाम तक किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगे वोट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *