मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में दो पुजारियों के प्रवेश पर लगी रोक, भक्तों से अवैध वसूली के आरोप पर मंदिर प्रबन्धन ने सुनाई सजा

मुजफ्फरपुर में उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले गरीब नाथ मंदिर में भक्तों से अवैध वसूली का आरोप लगने के बाद मंदिर के दो पुजारी को दो वर्षो तक मंदिर के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगा दिया गया है। आपकों बताते चलें कि भक्तो से अवैध वसूली का मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी ने संयुक्त रूप से मंदिर के दो स्थाई पुजारी को मंदिर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है।

गरीबनाथ मंदिर न्यास समित के अध्यक्ष सह  पंचायती राज विभाग के अपर सचिव मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आज आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया की मंदिर के पुजारी अभिषेक पाठक और शिबू पाठक पर लगे गंभीर आरोप को देखते हुए उन्हें 2 वर्षों के लिए मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के सिक्योरिटी में लगे पूर्व सैनिकों को इसको लेकर चौकस रहने का आदेश दिया गया है।

पूरे मामले को लेकर एसडीएम ईस्ट अमित कुमार ने बताया कि मंदिर के पुजारी अभिषेक पाठक और शिबू पाठक पर भक्तों से अवैध वसूली के साथ ही उनकी गलत गतिविधियों को देखते हुए उन्हें 2 साल के लिए मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। साथ ही सिक्योरिटी एजेंसी को भी मंदिर के सुरक्षा को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा मंदिर के दान पत्र में रखे जा रहे नोट दान पात्र नहीं खोलने के कारण नोट खराब हो जा रहे थे। इसको लेकर हर महीने दान पत्र को खोलने का निर्णय लिया गया है। वहीँ मंदिर न्यास समिति की ओर से एक शहर में नेत्र चिकित्सालय खोलने पर भी विचार विमर्श किया गया।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *