पवन सिंह के समर्थन में खेसारी लाल यादव की हुंकार, कहा : नहीं है उसे किसी दल की जरूरत

बीजेपी से बगावत कर काराकाट की सियासी पिच पर उतरने वाले भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिंह के समर्थन में अब उनके साथी और दूसरे स्टार खेसारीलाल यादव ने समर्थन किया है। काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह का समर्थन करते हुए खेसारीलाल यादव ने कहा है कि अकेले शेर मैदान में है, उसे किसी की जरूरत नहीं है।

‘पवन सिंह शेर है…नहीं है उसे किसी की जरूरत’

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए एक्टर खेसारीलाल यादव ने कहा है कि राजनीति का सहारा वहीं लेते हैं, जो कमजोर होते हैं। पवन सिंह को किसी दल की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही बीजेपी से निष्कासित किए जाने के सवाल पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि पवन सिंह शेर है और अकेले दम पर ही चुनाव जीतेगा।

खेसारी लाल यादव ने हुंकार भरते हुए कहा कि पवन सिंह के समर्थन में मैं भी काराकाट जाऊंगा। रोड शो से लेकर हेलीकॉप्टर शो भी करुंगा। गौरतलब है कि काराकाट लोकसभा सीट से भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह का मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के साथ है। बीते दिनों पहले काराकाट लोकसभा क्षेत्र में पीएम मोदी ने चुनावी रैली की। जनता से पीएम मोदी ने उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इधर, पवन निर्दलीय तौर पर मैदान में हैं। खबरों के अनुसार, काराकाट लोकसभा सीट पर दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है।

पवन चूंकि भोजपुरी के दिग्गज कलाकार हैं तो उनकी चुनावी सभाओं में गजब की भीड़ जुट रही है। भारी तदाद में युवा पवन सिंह के साथ हैं। हालांकि, देखना होगा कि पवन को मिल रहा समर्थन वोट में कितना तब्दील होता है। बहरहाल, इन सबके बीच पवन सिंह को उनके पुराने दोस्त और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का समर्थन मिल गया है। खेसारी लाल यादव पवन सिंह के पक्ष में वोट मांगने के लिए काराकाट आ रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *