वैशाली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक पक्ष ने फायरिंग करने का लगाया आरोप, एसपी ने गोलीबारी से किया इंकार

साढ़े तीन कट्ठा जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर दो पक्षों में रविवार की देर दोपहर में मारपीट हुई है। मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। इस हमलें में घायल हुए एक पक्ष द्वारा बताया गया है की दुसरे पक्ष द्वारा घर पर चढ़कर गोली चलाई गई है। जिससे दो लोग को गोली लगी है। हालाँकि की गोलीबारी की घटना को वैशाली एसपी द्वारा इंकार कर दिया गया है। उन्होंने कहा की गोली किसी को नहीं लगा है। जमीनी विवाद में मारपीट हुई है।

सभी घायलों को बिदुपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव की है। इधर गोली लगने की बात डाक्टर द्वारा भी इंकार किया गया है। घायल युवक बिदुपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी 45 वर्षीय विजय भगत, 35 वर्षीय शोभा देवी, 50 वर्षीय दीप नारायण भगत बताए गए हैं। घायल महिला शोभा देवी के 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार को बीते 20 अगस्त को जमीनी विवाद में ही अपहरण किया गया था।

इस संबंध में महिला शोभा देवी ने गांव के ही स्वर्गीय देवनाथ राय के पुत्र अनिल राय पर जमीनी विवाद में अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। अभी तक बच्चे का भी सुराग नहीं लग पाया है। आज पुनः वहीं लोगों ने घर पर चढ़कर हमला बोल दिया है।

इस संबंध में वैशाली पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद खुला घर मारपीट हुई है। लेकिन गोली चलने की सूचना गलत है। घायल के द्वारा गोली चलने की बात बताई गई है। लेकिन डॉक्टरों के द्वारा मेडिकल जांच के दौरान को लगने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…

    “मैं 36% अति पिछड़ों का अंगरक्षक हूं” : सम्राट चौधरी का बड़ा दावा, अपराधियों को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *