भागलपुर : भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के बैनर तले बैठक आयोजित

भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के बैनर तले विश्वकर्मा मंदिर मोदीनगर में बैठक का आयोजन किया गया ।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि सभी विश्वकर्मा समाज एकजुट हो। इस बैठक की अध्यक्षता रंजीत मंडल के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भागलपुर नगर निगम के पार्षद अमित ट्विंकल भी उपस्थित थे।

अमित ट्विंकल ने कहा कि पूरे बिहार में हमारा विश्वकर्मा समाज 8% भागीदारी रखता है इसके बावजूद भी चाहे लोकसभा चुनाव हो चाहे विधानसभा चुनाव हो या और भी कोई चुनाव हो इससे विश्वकर्मा समाज को दूर ही रखा जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा ।

हम लोग राजभवन कुच करेंगे इसके लिए 30 जून को प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें विश्वकर्मा समाज के सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

आज के इस बैठक में रंजीत पोद्दार,विशाल, रंजीत शर्मा, विजय शाह बालेश्वर साह, प्रकाश ठाकुर ,रूपेश साह सहित कई लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नशे के सौदागरों पर ‘मानवाधिकार’ का प्रहार! भागलपुर में पुलिस और जनता ने मिलाया हाथ; एक कॉल पर सलाखों के पीछे होंगे ड्रग पेडलर्स

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *