सीएम नीतीश ने समेत कई गणमान्य ने जताया शोक : पूर्व MLA महेन्द्र नारायण झा आजाद का हुआ निधन

पटना: पूर्व विधायक महेन्द्र नारायण झा आजाद का निधन हो गया है.उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई गणमान्य ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे. वे दरभंगा के घनश्यामपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बार एवं बहेरा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे थे. वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *