पटना जंक्शन का दिल दहला देने वाला खबर, ट्रेन के नीचे जैसे ही घुसा विक्षिप्त युवक चल पड़ी ट्रेन, जानें फिर क्या हुआ

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई ये कहावत कई बार हकीकत बनकर सामने आयी है. एक बार फिर से ऐसा ही एक और मामला पटना जंक्शन में देखने को मिला, जहां चलती ट्रेन के नीचे युवक आ गया और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई.

युवक के ऊपर से गुजरी ट्रेन

शुक्रवार को पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 की इस घटना ने सभी के होश उड़ा दिए. प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी लोग इस अनजान शख्स की सलामती की दुआ करने लगे. बताया जा रहा है कि एक यात्री का पैर अचानक प्लेटफॉर्म पर फिसला और वो रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच गिर पड़ा. उसी दौरान अचानक उस ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन आ गई जो युवक के ऊपर से गुजर गयी. वहीं पटना जंक्शन के स्टेशन निदेशक ने बताया कि उक्त शख्स विक्षिप्त है.

“वास्को-डी-गामा ट्रेन पटना जंक्शन पर खड़ी थी. इस दौरान एक विक्षिप्त व्यक्ति ट्रैक के नीचे घुस गया. जब तक सुरक्षाकर्मियों की उस पर नजर पड़ती तब तक ट्रेन स्टार्ट हो गई. हालांकि व्यक्ति सुरक्षित बच गया है. बाद में उसे समझाकर सुरक्षा कर्मियों ने बाहर निकाला.“-अरूण कुमार,स्टेशन निदेशक,पटना जंक्शन

विक्षिप्त युवक की बची जान

 लगभग 2 मिनट 40 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति किस तरह बिना हिले अपने आपको पटरियों और ट्रेन के बोगियों के नीचे सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है है. आस-पास मौजूद लोग उसका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आवाज आ रही है कि लेटे रहो बस ट्रेन जाने ही वाली है. ट्रेन चले जाने के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल जीआरपी अपने साथ ले गयी है.

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *