ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, फिर कर दी ये कांड

बिहार के भागलपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां ऑनलाइन लूडो गेम खेलने के दौरान दो बच्चों की मां को गेम पार्टनर से प्यार हो गया। प्यार का खुमार महिला पर इस कदर चढ़ा कि वह अपने बच्चों का प्यार भी भूल गई।

प्रेमी के लिए पति और दोनों बच्चों को छोड़कर उत्तर प्रदेश चली गई। इधर पति ने भी बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। कुछ दिन बाद महिला लौटी तो पति के शादी की जानकारी मिली। इसके बाद महिला अब भरण-पोषण का खर्चा मांग रही है। बहरहाल, पति-पत्नी का यह अजीबो-गरीब मामला जब सबके सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया। फिलहाल इस मामले में अभी तक दोनों पक्ष द्वारा पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके की है। दरअसल गौतम कुमार की शादी 2017 में पूजा कुमारी से हुई थी।

दोनों को दो बच्चे भी हैं। युवक ने बताया कि मेरी पत्नी को ऑनलाइन गेम खेलने की आदी थी। अक्सर वो गेम खेलते रहते थी। साल 2022 में ये मेरी बिना मौजूदगी के घर से भाग गई थी। जानकारी मिलने पर मैं खोजबीन करने के लिए सूरत भी गया। जब नहीं मिली तो हैदराबाद मजदूरी करने चला गया।

https://youtu.be/HkJaSB__6Zk?si=H6JesQkKVxzLnDkz

कुछ महीनों बाद मेरी पत्नी घर लौट आई थी। परिजनों ने मुझे इससे गलती होने की बात कहते हुए माफ करने के लिए कहा। मैं इसे माफ भी कर दिया था। इसी दौरान मुझे पता चला कि घर से जाने के बाद पूजा अपने ऑनलाइन गेम फ्रेंड के साथ यूपी में रह रही थी। इसी दौरान इसके घर से चले जाने के बाद मैंने भी दूसरी शादी कर ली थी। जो महिला किसी दूसरे गैर मर्द के साथ रहकर आई हो, उसे मैं नहीं अपना सकता। अब मैं पूजा कुमारी को अपने पास नहीं रख पाऊंगा।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *