भागलपुर के सबौर से दो बच्चे की मां प्रेमी संग फरार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चे की मां प्रेमी संग फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का पति से अक्सर विवाद होता था। चर्चा है कि महिला ने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। सबौर पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी पहले भी किसी और के साथ हो गई थी फरार

मामला सबौर थाना क्षेत्र के सारधो गांव का है। जहां पर पिछले कुछ दिनों पहले दो बच्चे की मां अपने पहले पति और दो बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। पति को इसके बारे में जानकारी हुई तो उसने पत्नी को साथ में रखने के लिए साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह पहले भी किसी और के संग फरार हो गई थी। उसने दूसरी बार इस तरह की गंदी हरकत की है।

https://youtu.be/JLvDnCx1UUo?si=4S03GZiZdj-_ZjG3

साल 2012 में महिला से किया था लव मैरिज

पति ने बताया कि वर्ष 2012 में गोड्डा जिला के महागामा की रहने वाली महिला से उसने प्रेम विवाह किया था। शादी के 8 साल बाद किसी दूसरे लड़के के संग वह फरार हो गई। पंचायत स्तर पर समझौता के बाद मैं उसे साथ रखने के लिए तैयार हुआ था। इसके दो साल बाद उसकी पत्नी का तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर निवासी एक शख्स से अफेयर हो गया। इसके बाद वह अपने प्रेमी छोटू के संग फरार हो गई।

 

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *