कुर्सी बचाने के लिए हास्यास्पद नजर आ रहे प्रधानमंत्री :शिवानंद तिवारी

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया कि अपनी कुर्सी बचाने के प्रयास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हास्यास्पद नजर आने लगे हैं। शुक्रवार को जारी बयान में श्री तिवारी ने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा हार रही है।

यह जानने या समझने के लिए किसी विशेषज्ञ की जरूरत नहीं है। अपने चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री का भाषण और उसकी भाषा ही हार का एलान कर रही है।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि गुजरात को जोड़ दिया जाए तो नरेंद्र मोदी पिछले बाइस वर्षों से शासन में हैं। जो व्यक्ति इतने लंबे समय से सत्ता में रहा है उसको सत्ता जाने का एहसास होने लगता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधियों को बचकाना भय दिखाकर अपने को बचाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

    Share Add as a preferred…

    कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *