सम्राट चौधरी बोले-बिहार में महागठबंधन का खाता नहीं खुलेगा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को हुलासगंज हाई स्कूल के खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद पर जमकर निशाना साधा। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन का खाता नहीं खुलेगा। हम बिहार के सभी 40 सीटों पर जीतने जा रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने लोगों को आश्वस्त किया कि हम भ्रष्टाचारियों को बख्शने वाले नहीं हैं। कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद दारू, बालू एवं जमीन माफिया का पिंडदान गया फल्गु नदी में कराएंगे। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पूर्व 55 लाख गरीबों को पक्का मकान तथा सोलर लाइट देने का आश्वासन दिया।

कहा कि 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, अन्यथा विधानसभा में वोट मांगने नहीं आएंगे। उन्होंने शर्मा एवं वर्मा को मिलकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार चंदेश्वर चंद्रवंशी को जिताने की अपील की। साथ ही बिहार में सभी 40 सीटों तथा केंद्र में 400 के पार के नारा को असलियत में बदलने पर बल दिया।

सभा को बिहार की मंत्री लेसी सिंह ने भी संबोधित किया।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *