अंधविश्वास की शिकार हुई महिला, रात में ननद की काट ली चोटी, गांव में बुलायी गयी पंचायत

यूपी के रामपुर में अंधविश्वास से जुड़े एक मामले ने हैरान कर दिया। यहां भाभी ने अपनी ननद के साथ कुछ ऐसा कर डाला जो चर्चा का विषय बन गया। बात पुलिस तक पहुंच गई। दरअसल रात के अंधेरे में तहेरी भाभी कैंची लेकर अपनी नाबालिग ननद के पास पहुंच गई। यहां उसने ननद की चोट काट ली। ननद की आंख खुली तो उसने भाभी की इस हरकत का विरोध किया। मामला खुलने पर गांव में पंचायत हुई और कुछ रकम देने के वादे पर समझौता हो गया। वादा पूरा न होने पर भाभी ने कोतवाली में अवैध वसूली का आरोप में तहरीर दे दी।

कोतवाली क्षेत्र के करींगा गांव में शनिवार की रात घर में सो रही नाबालिग की चोटी उसकी तहेरी भाभी ने अंधविश्वास के चलते काट ली। चोटी को काटते समय नाबालिग की आंख खुल गई और उसने विरोध किया। लेकिन भाभी ने चोटी काट ली और चोटी काटकर घर के दरवाजे पर रख दी।

घटना के दूसरे दिन पता चलने पर नाबालिग के परिजनों ने भाभी और उसके पति को पंचायत में बुलाया। पंचायत ने चोटी काटने की एवज में पीड़ित नाबालिग को 20 हजार रुपए का मुआवजा देने पर समझोता हो गया। पैसे देने की डेट आने पर वह मुकर गई और कोतवाली पहुंच गई और उसने नाबालिग के परिवार वालों के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी।

गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलवाया। नाबालिग ने आरोप लगाया कि अंधविश्वास के चलते उसकी तहेरी भाभी ने सोते समय उसकी चोटी काट ली और दरवाजे पर रख दी थी।भाभी ने आरोप लगाया कि चोटी काटने की एवज में उससे 20 हजार रुपए की मांग की जा रही है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।

  • Related Posts

    बिहार में ‘मानव तस्करी’ का खौफनाक खुलासा! तरैया में 2 छात्राओं को नेपाल बेचने की साजिश नाकाम; ऑर्केस्ट्रा संचालिका गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    महायुद्ध की आंच अब भागलपुर तक! मिडिल ईस्ट में थाई जहाज पर हमला, सन्हौला के ‘चीफ इंजीनियर’ देवनंदन की मौत; रेस्क्यू के दौरान हाथ से छूटी रस्सी और…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *