तेजस्वी बोले – फीडबैक खराब, इसीलिए बार-बार आ रहे प्रधानमंत्री

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री एवं अन्य नेताओं के बिहार आगमन पर कहा कि उन्हें फीडबैक खराब मिल रहा है, इसलिए बार-बार आ रहे हैं। आज की जरूरत है, नौकरी व रोजगार। नौजवान भटक रहे हैं, पद रिक्त हैं।

पूरे भारत में 30 लाख नौकरी तो एक सेकेंड में दे सकते हैं। 70 लाख पद सृजन कर सकते हैं। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा का हाल हो गया- सफाचट-सफाचट, सफाचट।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भाजपा के एजेंट हैं। जब भाजपा हारने लगी तो तीसरे-चौथे चरण के चुनाव के बाद उनसे माहौल बनाने के लिए बुलवाना शुरू कर दिया।

तेजस्वी ने चिराग पासवान द्वारा नादान बताए जाने पर कहा कि केक काटने में नादानी क्या है? दो सौ सभा किसी ने की है क्या? तेजस्वी ने 200 जनसभा पूरी करने पर खुशी जताई।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने भीड़ प्रबंधन और जनसुरक्षा पर दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *