योगी आदित्यनाथ बोले-देश में नरेंद्र मोदी के पक्ष में चल रही सुनामी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि पांच चरणों के चुनाव के बाद देश में मोदी लहर अब सुनामी में बदल चुकी है। हर जगह चार सौ पार का नारा गूंज रहा है। इससे कांग्रेस व आरजेडी वालों को चक्कर आ रहा है।

यूपी के सीएम पूर्वी चंपारण से भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह के पक्ष में अरेराज व पश्चिम चंपारण से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल के पक्ष में सुगौली में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितना जोर लगा ले, सरकार तो नरेंद्र मोदी की ही बनेगी। जनता कह रही है कि जो राम को लाया है, हम उनको लाएंगे। नरेंद्र मोदी रामभक्त हैं। उन्होंने कांग्रेस को राम विरोधी बताते हुए कहा कि इनके कारनामे भारत, गरीब, बेटी व व्यापारी विरोधी हैं। कांग्रेस व राजद बिहार के लिए अपशकुन हैं। जब ये मिलते हैं तो गुंडागर्दी, लूटपाट और उपद्रव होता है। इनके शासन में गरीब भूखे मरते थे। इलाज के बिना लोग मर जाते थे। केंद्र में नरेंद्र मोदी व बिहार में नीतीश सरकार बनने पर लगातार विकास हो रहा है।

80 करोड़ लोगों को राशन फ्री मिल रहा है। 60 करोड़ लोग आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। अगली बार सरकार बनने पर 70 वर्ष से ऊपर वालों को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज जब पटाखा छूटता है तो पाकिस्तान बचाव की मुद्रा में आकर मेरा हाथ नहीं है की सफाई देने लगता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का राग अलापने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्हें देश पर बोझ नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरी तरह मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है। लालू प्रसाद ने तो ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को देने की बात स्वीकार की थी। कांग्रेस का कहना है कि सत्ता में आने पर एससी/एसटी का आरक्षण मुसलमानों को दे देंगे।

योगी ने कहा कि 22-23 साल पहले अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए नारा लगता था। उस दौरान कांग्रेस राजद वाले हंसते थे। आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया। उन्होने लोगों से पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह और पश्चिमी चंपारण से डॉ. संजय जायसवाल को भारी मतों से जिताने की अपील की।

  • ये भी पढ़े..

    पटना मेट्रो निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, बेली रोड पर बढ़ेगी घेराबंदी; ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी; बेतिया की घटना चर्चा में

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *