भागलपुर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने आगे आए एन सी सी कैडेट्स

स्मार्ट सिटी भागलपुर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु जिला प्रशासन लगातार एक से बढ़कर एक हथकंडे अपनाते नजर आ रहे हैं। पूर्व में वन वे प्रणाली अपनाई गई, फिर आन लाइन चलान प्रणाली लागू की गई और मुख्य मार्ग पर यातायात सिंग्नल की व्यवस्था की गई,जाम से निजात हेतू टोटो चालकों के लिए कोडिंग के आधार पर रूट निर्धारण की गई।

हालांकि सारी तैयारियां कहां तक सफल है वह भलि भांति सर्वविदित है। पर आज जो दृश्य मैं आपको दिखाने जा रहा हूं इससे हमारे देश के युवाओं का गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा।अभी लोकसभा चुनाव चल रहा है जिससे भागलपुर जिले के यातायात जवानों को भी चुनाव कर्तव्य पर लगा दिया गया है।

आमलोगों की दिनचर्या तो वही है सड़क पर निकलना बाजार आना जाना व अन्य कार्यकलाप। स्मार्ट सिटी भागलपुर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त व सुचारू रूप से चलाने हेतु आज करीब ३६ एन सी सी कैडेट्स को लगाया गया है।

सभी एन सी सी कैडेट्स घंटाघर चौक, कोयला डिपो,मनाली चौक, कचहरी चौक, ज़ीरो माईल आदि जगहों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हैं और वे कहते हैं कि आज ही हमलोगों को वर्दी की कीमत का एहसास हुआ है और काफी खुशी हो रही है।

  • Related Posts

    भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; इलाके में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर नगर निगम का ‘स्मार्ट’ बजट! 2026-27 के लिए विकास का रोडमैप तैयार; जाम और जलजमाव से मुक्ति के लिए खुलेगा तिजोरी का द्वार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *