बांका में कलयुगी पिता की गन्दी करतूत, नाबालिग बेटी का दो साल से कर रहा था यौन शोषण

बांका के अमरपुर प्रखंड के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई है। जिसने पुरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरपुर प्रखंड अंतर्गत एक गांव में सगे पिता के द्वारा अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ विगत दो वर्षो से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।

मामले को लेकर पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उन्हें तीन पुत्री तथा दो पुत्र है। महिला ने बताया कि उनका पति शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में हलवाई का कार्य करता है। कमाई का आधा हिस्सा उसका पति शराब व अन्य प्रकार के नशे में उड़ा देता है। नशे में चुर होकर उसका पति आये दिन उनकी बच्चियो के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ करता आ रहा है।

पति की आदतों से मजबूर होकर उसने अपनी बड़ी पुत्री को मौसी के घर हरियाणा भेज दिया। लेकिन वहशी पति अपने आदतों से बाज नही आया और वह उनकी मंझली पुत्री के साथ जबरन दो वर्षों से यौन संबंध बनाकर उनकी पुत्री का यौन शोषण कर रहा था।

यौन शोषण का विरोध करने पर उसका पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते थे। पीड़ित महिला ने बताया कि विगत 21 मई को उसका पति जबरन उनकी पुत्री के साथ गलत संबंध बना रहा था। जिसका लड़की लगातार विरोध कर रही थी।

पुत्री के शोर मचाने पर जब वह अपनी पुत्री को दरिंदे पति से बचाने गई तो उनका पति उन्हे बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर घर से फरार हो गया। पति की दरिंदगी से तंग आकर पीड़ित महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार में हड़ताली अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ और ‘अभयदान’! विजय सिन्हा बोले– “24 घंटे में काम पर लौटें, नहीं होगी कोई कार्रवाई”; मार्च क्लोजिंग पर संकट देख नरम पड़ी सरकार?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना के गांधी मैदान में ‘एग्रो बिहार 2026’ का मेगा क्लोजिंग! 35 हजार किसानों ने देखा ‘खेती का भविष्य’; करोड़ों के कृषि यंत्रों पर बरसी ₹1.85 करोड़ की सब्सिडी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *