राजधानी में बारिश के आसार, इन जिलों का हुआ बुरा हाल, जानें अन्य राज्यों का मौसम

उत्तर भारत समेत देश के अलग-अलग राज्यों में मॉनसून अपना असर दिखा रहा है। इसी कड़ी में 27-28 जुलाई की रात को दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिली है। इस कारण दिल्ली-एनसीआर को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि गुरुवार को उमस व गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि इस बाबत राजधानी दिल्ली में किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में मॉनसून कमजोर हो रहा है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन राज्य में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को फिर से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 22 जिलों में भारी और मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन संभाग के अलग-अलग जिलों में बारिश के फुहारे होने की संभावना है। वहीं नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, सीहोर, राजगढ़, इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ बज्रपात की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम

महाराष्ट्र में भीषण बारिश लोगों के लिए आफत का कारण बन चुकी है। यहां हो रही बारिश के कारण जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस चुका है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। यहां बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पनवेल, पालघर, रत्नागिरी में भी भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। रायगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पालघर में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में बुधवार से शनिवार तक बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक वर्षा दर्ज की जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘हैवानियत’ की इंतहा! ट्यूशन पढ़ाने निकले शिक्षक की मक्के के खेत में मिली लाश; आंखें गोदीं, चाकू से किया छलनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सारण में ‘इंसानियत’ शर्मसार! 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के बाद जिंदा कुएं में फेंका; मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *