छेड़खानी का विरोध करना छात्रा को पड़ा भारी, मनचलों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीटा

बेगूसराय में एक परिवार को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने बाजार गई छात्रा और उसकी चाची की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद पूरा परिवार खौफ में हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के गराय गांव की है।

बताया जा रहा है कि गराई गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा को उसके ही पड़ोस का रहने वाला प्रियांशु कुमार लंबे समय से परेशान कर रहा था। कॉलेज जाने के दौरान आरोपी युवक छात्रा को अपहरण की धमकी दे रहा था। बीते शाम जब छात्रा के परिवार के लोग अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे, उसी वक्त आरोपी नशे में अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और मौके पर जब उसकी चाची उसे बचाने के लिए आई तो आरोपियों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। इस संबंध में पीड़ित पक्ष के द्वारा मंसूरचक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *