भागलपुर : 25 लाख के जेवर और दो लाख लेकर पत्नी भागी , पति ने केस किया

भागलपुर : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती के रहने वाले संदीप कुमार सौरभ की पत्नी 25 लाख का आभूषण और दो लाख रुपये नकद लेकर किसी के साथ भाग गयी।

इसको लेकर उन्होंने विवि थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि मधेपुरा की रहने वाली खुशबू रानी से पिछले साल 25 जून को उनकी शादी हुई थी। उनका कहना है कि 18 मई को दोपहर 12 से एक बजे के बीच पत्नी घर से आभूषण और नगदी साथ लेकर किसी और के साथ चली गई।

केस दर्ज करने के बाद पुलिस महिला को खोजने में जुटी है। मोबाइल का लास्ट लोकेशन पर उसकी खोज की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता के लापता होने का मामला, पति ने किरायेदार पर लगाया साथ ले जाने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सरकारी बकाया वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई, 5.29 लाख रुपये के बकायेदार को दीवानी जेल भेजने का आदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *