हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट की, तथ्य छिपाने का मामला

सुप्रीम कोर्ट ने भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुधवार को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने तथ्यों को छिपाने पर नाराजगी जताई। इसके बाद सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को वापस ले ली।

अर्जी में सोरेन ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने की मांग की थी। जस्टिस दीपांकर दत्ता व सतीश चंद्र शर्मा की अवकाशकालीन पीठ ने सोरेन की याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता ने विशेष अदालत द्वारा आरोपपत्र पर संज्ञान लेने और नियमित जमानत याचिका दाखिल करने के तथ्यों को छुपाया है।

जस्टिस दत्ता ने कहा, सोरेन ने विशेष कोर्ट में जमानत के साथ शीर्ष अदालत में भी अंतरिम जमानत के लिए आवेदन किया था।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *