दिल्ली जाकर काम करने से किया मना, तो महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से कर दी पति की हत्या

ओडिशा के भद्रक जिले से एक सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे की मदद से पति की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान सुरेश महला के रूप में हुई है। यह घटना भद्रक ग्रामीण थाना क्षेत्र के बनितिया पंचायत के महला साही की है। गांव के लोगों के लोगों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद में सुरेश की पत्नी और नाबालिग बेटे ने चाकू मारकर शख्स की हत्या कर दी।

पत्नी दिल्ली में काम करती थी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेश गांव में काम करता था, जबकि उसकी पत्नी दिल्ली में काम करती थी। उन्होंने हाल ही में गांव का दौरा किया था। सुरेश ने अपनी पत्नी से दिल्ली जाकर काम नहीं करने का अनुरोध किया, जिसके बाद दोनों में बहस हुई। गुस्से में आकर मां और बेटे ने शख्स पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।

मां-बेटे को हिरासत में लिया गया

वारदात के बाद ग्रामीणों ने मां-बेटे दोनों को एक पेड़ से बांध दिया और पीटना शुरू कर दिया। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और दोनों मां-बेटे को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 23 जुलाई 2026, गुरुवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *