मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

पटना, 22 मई 2024 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिये प्रेरणादायी है। उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। भगवान बुद्ध के बताये हुये अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कामना की है कि भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत करें।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *