मैं यकीन के साथ कह रहा हूं कि भाजपा सत्ता में नहीं आएगी : मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने हरियाणा में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जनता केंद्र की भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा, मैं यकीन के साथ कह रहा हूं कि भाजपा सत्ता में नहीं आएगी।

खड़गे ने यमुनानगर जिले के जगाधरी कस्बे में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह लोगों को गुमराह करने के लिए पार्टी के घोषणापत्र के बारे में झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने मोदी के इस बयान को लेकर उनकी आलोचना की कि कांग्रेस संपत्ति का पुनर्वितरण करने और महिलाओं का मंगलसूत्र छीनने की योजना बना रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने अपनी रैलियों में दावा किया है, यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो यह आपकी सारी संपत्ति छीन लेगी। मंगलसूत्र, सोना, चांदी ले लेगी और इसे अन्य लोगों को दे देगी। उन्होंने कहा, यदि आपके पास दो एकड़ जमीन है, एक एकड़ अन्य लोगों को दे देगी, यदि आपके पास दो भैंस है तो एक मुसलमानों को दे देगी। उन्होंने (मोदी ने) यह कहा है…हमने ऐसा नहीं कहा है। यह सरासर झूठ है।

खड़गे ने मोदी द्वारा कांग्रेस के घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग के घोषणापत्र से किए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, उन्हें इसे अवश्य पढ़ना चाहिए। यदि वह इसे ठीक से नहीं पढ़ सकते हैं, तो हम आपको समझाने के लिए कांग्रेस कार्यालय से एक व्यक्ति को भेज सकते हैं। अपने हाथ में संविधान की एक प्रति लिए खड़गे ने कहा, यह देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

रैली में, अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी और ‘आप’ के कुरूक्षेत्र से उम्मीदवार सुशील गुप्ता भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    ‘इतिहास पुरुष’ बने प्रधानमंत्री मोदी! 8,931 दिन सरकार चलाकर तोड़ा दशकों पुराना रिकॉर्ड; भारत के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले ‘लोकतांत्रिक प्रमुख’ बने

    HIGHLIGHTS: चामलिंग और ज्योति बसु…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *