भागलपुर : गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा, आज शाम में ही करेगा प्रवेश

भागलपुर : बुद्ध पूर्णिमा गुरुवार को है। हालांकि पूर्णिमा का प्रवेश बुधवार को हो जायेगा। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसीलिए बरारी पुल घाट, सीढ़ी घाट आदि तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है।

संकट मोचन दरबार के पंडित चंद्रशेखर झा ने बताया कि वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध का जन्म, ज्ञान व मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु ने अपना नौवें अवतार बुद्ध के रूप में लिया था। इस शुभ तिथि पर सभी भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना करते हैं।

उन्होंने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा तिथि 22 मई की शाम 5 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी और समापन 23 मई गुरुवार के दिन शाम 6 बजकर 41 मिनट पर होगा। इसीलिए बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनायी जायेगी। जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा का दिन सभी के लिए बहुत खास है। इस बार यह तिथि और भी खास होने वाली है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 23 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 22 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *