भागलपुर : पूर्व विधायक के पुत्र के साथ मारपीट कर किया घायल

भागलपुर : बकाया पैसा मांगने पर पूर्व विधायक रामविलास पासवान के पुत्र आदित्य कुमार को एनटीपीसी सेंट जोसफ स्कूल मोड़ के पास मारपीट कर घायल कर दिया है। गले से सोने की चेन, एक हजार रुपये छीन लिया है।

घायल आदित्य का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है। आदित्य ने प्रताप नगर मुहल्ले में भाड़े पर रह रहे झारखंड के बलबड्डा निवासी अजय कुमार सिंह के पुत्र आदित्य राजपूत एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ एनटीपीसी थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में कट्टा सटाकर मारपीट करने, जान मारने की धमकी देने, जाति सूचक गाली देने, सोने की चेन और एक हजार रुपये छीनने आरोप लगाया है।

पूर्व विधायक रामविलास पासवान ने बताया कि मारपीट काम करने वाले कम उम्र के युवकों का एक ग्रुप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं जमीन विवाद में मारपीट में बुद्धूचक थाना क्षेत्र के कचहरिया गांव में दो सहोदर भाइयों में मारपीट में आत्माराम, पुत्र नीतेश कुमार, राम अवतार यादव पुत्र अमन कुमार यादव व पुत्री खुशबू कुमारी जख्मी हो गये।

पीरपैंती में मारपीट का लगाया आरोप, केस दर्ज

पीरपैंती। पीरपैंती थाना में पूनम देवी नामक एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने कहा कि वह घर में बैठी थी। एक युवक गाली गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया।

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *