वीआईपी भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी : मुकेश सहनी

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी के आवेदन पर कंकड़बाग थाना में प्राथमिकी दर्ज नही की जा रही है, ऐसे में उनकी पार्टी भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी।

मुकेश सहनी ने रविवार को चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने के पूर्व पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। मालूम हो कि हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति द्वारा एक नेता को वीआईपी का पदाधिकारी बताकर भाजपा में शामिल किए जाने की बात प्रचारित करने के खिलाफ कंकड़बाग थाने में आवेदन दिया गया है।

मुकेश सहनी ने मीडिया के एक सवाल पर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिल्कुल सही घोषणा की है कि अगर सबको गिरफ्तार करना है तो करें हम भाजपा कार्यालय का घेराव करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…