भागलपुर में उमस और गर्मी से लोग परेशान

सुबह दस बजे से सूरज के तेवर जो तल्ख होने शुरू हुए तो दोपहर बाद तक आसमान से आग बरसती रही। इस पर नमी, आंशिक बदरी और कमजोर पूर्वी हवाओं ने उमस के जोर को बढ़ा दिया। शनिवार को दिनभर उमस और भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। इस दौरान दिन का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो गर्मी और उमस का सितम अभी 20 मई तक रहेगा। इसके बाद आंशिक बदरी के बीच छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है।

1.2 डिसे दिन का तो 3.2 डिसे उछला दिन का पारा बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन का पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस तो रात का 3.2 डिग्री सेल्सियस उछल गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री तो न्यूनतम 28.8 डिग्री रहा। जो सामान्य तापमान से क्रमश साढ़े तीन और 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ेंगी गाड़ियां, 7 जून से बेली ब्रिज पर शुरू होगा परिचालन

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…