हरियाणा के सोनीपत में बॉयलर फटने से बिहार के दो मजदूरों की मौत

हरियाणा के सोनीपत में बुधवार रात बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत और 25 लोग घायल हो गए। हैं। बॉयलर फटने के कारण हुए धमाके से निकटवर्ती इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। यह घटना कुंडली स्थित एक कत्था फैक्ट्री में हुई। मृतकों की पहचान बिहार निवासी बृजेश और गुलाब के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कुंडली नगर के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि श्री गणेश नाम की कत्था फैक्ट्री में बॉयलर फटने की घटना हुई है। हादसे के समय कुछ मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। धमाके के कारण फैक्ट्री का ऊपरी हिस्सा नीचे गिर गया। पुलिस को घटना स्थल से दो शव मिले हैं।

विस्फोट से 25 लोग घायल हो गए हैं। फैक्ट्री में काम करने वाले अधिकतर मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। धमाका इतनी तेजी के साथ हुआ कि फैक्ट्री के पास मौजूद कुछ इमारतों को भी हानि पहुंची है।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…