उपेन्द्र कुशवाहा का नीतीश कुमार पर हमला, कहा – मर जाएंगे लेकिन अब CM के झांसे में नहीं आएंगे, जंगलराज पार्ट-2 की हो गई शुरुआत

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला पहुंचे राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि मर जाएंगे लेकिन अब नीतीश कुमार के झांसे में नहीं आएंगे।बिहारशरीफ के टाउन हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया।

इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि मर जाएंगे लेकिन अब नीतीश कुमार के झांसे में नही आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम जब जेडीयू में शामिल हुए तो पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम किए।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैंने ही नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया था लेकिन अब बिहार में जंगलराज पार्ट-2 की शुरुआत हो गई है। आज बिहार में आरजेडी का आधा राज है तो ये हाल है, अगर पूरा राज मिल गया तो क्या होगा? उपेन्द्र कुशवाहा ने दो टूक अंदाज में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी NDA की बंपर जीत होगी और नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *